मोतिहारी, जून 15 -- मोतिहारी, निसं। बेतिया रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय के नर्दिेश पर जिले में विशेष समकालिन अभियान चलाया गया। 24 घंटे तक चले समकालिन अभियान के तहत 238 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 169 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कांड में 163 व वारंट में 75 शामिल है। इसके साथ ही दो इश्तेहार का तामिला कराया गया है। अभियान के दौरान 698 वाहनों से 2.13 लाख रुपए का फाइन काटा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...