नई दिल्ली, जनवरी 26 -- श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप लगाकर 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दो दिनों के अंदर अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में यह गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके साथ ही इन मछुआरों की तीन नावें भी जब्त की गई है। नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इन मछुआरों को अवैध रूप से श्रीलंकाई जल सीमा में घुसकर मछली पकड़ने के लिए 25 और 26 जनवरी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अवैध मछली पकड़ने को रोकने के लिए श्रीलंका की नौसेना के गश्ती दल ने उत्तर पूर्वी मन्ना जिले के तट पर यह गिरफ्तारियां की। इसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए इन लोगों को अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर रामनाथपुरम मछली विभाग ने कहा कि श्रीलंकाई बलों ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.