सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारत और नेपाल के बीच साझा बौद्ध विरासत को वैश्विक कूटनीति, क्षेत्रीय सहयोग और शांति स्थापना का सशक्त माध्यम बनाने के उद्देश्य से वैश्विक कूटनीति और क्षेत्रीय सहयोग: बौद्ध विरासत में भारत-नेपाल साझेदारी विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में हुआ। उद्घाटन सत्र में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक आधार पर टिका है, जिसकी जड़ें भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं में हैं। उन्होंने कहा कि करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग के सिद्धांत आज के वैश्विक संकटों के समाधान का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालयों को अकादमिक कूटनीति का महत्वपूर्ण मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.