लोहरदगा, फरवरी 9 -- लोहरदगा, संवाददाता।फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नगर भवन में स्वास्थ्य विभाग व पीरामल फाउंडेशन द्वारा किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा किया गया।कार्यशाला में उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 25 फरवरी तक वृहत रूप से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें फाइलेरिया उन्मूलन के लिए डीईसी और कृमि नाशक दवा के रूप में अल्बेंडाजॉल की खुराक दी जाएगी। 10 फरवरी को बूथ लेवल और 11-25 फरवरी तक घर-घर जाकर निर्धारित खुराक खिलायी जाएगी। सभी स्वस्थ व्यक्तियों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए डीईसी की निर्धारित खुराक का सेवन करना चाहिए। सिर्फ दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तिय...