बरेली, फरवरी 15 -- एसआईआर बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने एसआईआर के नोटिस के समस्त सुनवाई केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने विधानसभावार फॉर्म 6 की प्राप्ति की समीक्षा की और समस्त ई.आर.ओ. को नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म छह की प्रगति बनाये रखने पर विशेष ध्यान देने एवं जैंडर रेशियो के संतुलन को बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त फार्म 6 का लगातार डिस्पोजल करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने नोटिस की सुनवाई की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्देश दिये कि समस्त सुनवाई केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाये जिससे आने वाले लोगों को वांछित जानकारी मिल सके और उन्हें असुविधा न हो।...