गंगापार, फरवरी 8 -- उरुवा के सत्य नारायण इंटर कॉलेज सामने गौरी देवी मंदिर के प्रागंण में आयोजित सवर्ण आर्मी के सम्मेलन में युवाओं की भारी भीड़ रही। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय जैसे ही सभा स्थल के पास पहुंचे युवाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि अपने अधिकार के लिए सभी सवर्णो को एक होने की आवश्यकता है। देश को आजादी देने में सवर्णो की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन आज जो कुछ भी ब्राम्हण, ठाकुर, श्रीवास्तव, बनिया के साथ हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। यूजीसी का नया नियम यदि लागू हो गया तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले बच्चों के साथ गलत व्यवहार होगा। वह बोल नहीं पाएंगे। हमें अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना है। हमारी किसी जाति धर्म से कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन ...