पौड़ी, जुलाई 15 -- पौड़ी में स्प्रिंग एंड रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) और कैच द रेन की मंगलवार को समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। कहा कि जहां पेयजल संकट अधिक है, वहां जल स्रोतों का चिह्नीकरण करते हुए उनके संरक्षण व संवर्द्धन के लिए योजनाएं बनाकर जल्द क्रियान्वयन शुरू किया जाए। डीएम ने कहा कि जिन 366 जल स्रोतों का संवर्द्धन प्रस्तावित है, उनके लिए 25 जुलाई तक स्रोतों की सूची दी जाए। ऐसे सभी स्रोतों की नियमित मॉनिटरिंग हो, जिन पर काम चल रहा है, ताकि यह आंकलन किया जा सके कि वाटर डिस्चार्ज में सुधार हुआ है या नहीं। डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग कर विशेष रणनीति तैयार करें। संकटग्रस्त जल स्रोतों की रिपोर्ट भी तत्काल दी जाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.