बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य सरकार के सभी 72 महकमों के कार्यालय अब ई ऑफिस में तब्दील होंगे। सभी प्रशासनिक व पुलिस महकमों के कार्यालयों में अब पेपरलेस काम होगा। इसके लिए पटना से आई टेक्निकल टीम द्वारा कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में सभी विभागों के प्रधान लिपिकों और आईटी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पेपरलेस काम करने के गुर सिखाये गये। टीम के हेड आशुतोष शेरपा ने बताया कि सभी कार्यालयों में पेपरलेस काम किया जायेगा। इसके लिए पहले चरण में कार्यालयों के प्रधान लिपिक और आईटी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। दूसरे चरण में अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यालयों में कम्प्यूटर लगाये जाएंगे और इंटरनेट की सुविधा बहाल की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...