समस्तीपुर, नवम्बर 13 -- समस्तीपुर। जिलेभर के सभी सरकारी, अनुदानित, संस्कृत, मदरसा स्कूल के अलावा सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। यह आदेश डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को जारी किया। जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मतगणना कार्य 14 नवंबर को पूर्वाह्न 8 बजे से होना है। इसको देखते हुए यातायात प्रबंधन एवं जनहित के दृष्टिकोण को देखते हुए सभी सरकारी/ निजी /अनुदानित विद्यालय / महाविद्यालय / मदरसा / संस्कृत विद्यालय एवं सभी कोचिंग संस्थानों में 14 नवंबर को सभी प्रकार के पठन-पाठन कार्य को स्थगित किया जाता है। इस आदेश से सभी प्राचार्य / प्रभारी प्राचार्य / प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक / संचालक / प्रबंधक सभी स्तर के सरकारी विद्यालय / महाविद्यालय / निजी विद्यालय सहित कोचिंग संस्थान के अलावा सभी एसडीओ व एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.