बरेली, जून 7 -- संजय नगर सैनिक कॉलोनी में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को व्यास आचार्य रमाकांत दीक्षित ने श्रोताओं से कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल आवश्यक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। इसका अधिक इस्तेमाल हमारे मस्तिष्क में नकारात्मक प्रभाव डालता है। सनातनी अपने बच्चों को शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा दें। शास्त्र से तात्पर्य धर्म, संस्कृति और ज्ञान की शिक्षा से हैं। वहीं, शस्त्र का अर्थ आत्मरक्षा और साहस की भावना विकसित करने से है। अपने धर्म और समाज की रक्षा के लिए दोनों ही आवश्यक हैं। माता-पिता बच्चों को धार्मिक कथाएं सुनाएं। मानव को अपने पूरे जीवन में भगवान की आराधना करनी चाहिए। यजमान अरविन्द अग्रवाल, आचार्य रामस्वरूप मिश्र, अनूप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विष्णु शुक्ला, देव दीक्षित, अनुराग अवस्थी आदि रहे। निष्काम भक्त को ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.