वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव एसके सिन्हा ने शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तारीकरण और यहां प्रस्तावित कार्गो टर्मिनल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में खत्म करने का निर्देश दिया। सभी विभागों को समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एयरपोर्ट विस्तारीकरण से जुड़े सभी विभागों के एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। भविष्य में बनने वाले आधुनिक कार्गो टर्मिनल, रनवे क्षमता विस्तार, यात्री सुविधाओं में वृद्धि तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक समन्वय और भूमि, सुरक्षा व आधारभूत ढांचे से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की ...