गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक और सघन तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बाजार समिति परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक, तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर ली गई हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान सामग्री के सुरक्षित भंडारण, मतपत्र और मतपेटिकाओं की उपलब्धता, वितरण एवं वापसी की प्रक्रिया, परिवहन प्रबंधन, डिस्पैच एवं रिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.