मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नगर निगम सभागार में महापौर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक गुरूवार को हुई। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने स्वच्छता की समीक्षा करते हुए लोक स्वच्छता पदाधिकारी को सभी वार्ड में एंटी लार्वा और ब्लीचिंग का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बरसात से पहले सभी बड़े तथा छोटे नालों की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि बारिश होने की स्थिति में निगम क्षेत्र में कहीं भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। बैठक में उपनगर आयुक्त हेमंत कुमार, लोक स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी, पिन्टू कुमार, सफाई प्रभारी राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे। नगर आयुक्त के आदेश पर गुरूवार शाम से ही वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव सफाई कर्मियों द्वारा आरंभ कर दिया गया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.