मिर्जापुर, फरवरी 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता नगर के पथरहिया स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर संगठन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया। मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि छानबें विधायक रिकी कोल,किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबली पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल एस प्रदेश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी बनकर उभरी है। यह आप सभी के मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बोधिसत्व डॉ सोनेलाल पटेल का सपना था कि दलित शोषित कमेरा व वंचित समाज भी इस आजाद देश में सभी वर्गों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले सबको समान शिक्षा और स्वास्थ्य मिल सके। इसके लिए डॉ सोनेल...