सीतामढ़ी, मार्च 24 -- शिवहर। हिरम्मा थाना परिसर में रविवार को रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने पुलिस द्वारा रामनवमी और ईद पर्व पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से 125 असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि रामपुर खास गांव स्थित ईदगाह पर और बकुल गांव स्थित बकुल मठ पर आयोजित होने वाले रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही दोनों जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में सशस्त्र बलों को प्रतिलिपुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.