गढ़वा, जुलाई 12 -- मेराल। थाना के सभागार में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। उक्त संबंध में अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि थाना दिवस के अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित 6 मामले आए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। सीओ ने कहा कि सभी मामले में आपसी सुलह समझौता के बाद निष्पादन किया गया। सभी मामले भूमि से संबंधित थे जो काफी दिनों से विवादित पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रखंड के बनखेता, पिंडरा, संगबरिया, गोंदा, अटौला गांव से आए थे। सभी मामलों में दोनों पक्षों के कागजातों का अवलोकन के बाद आपसी समझौता के आधार पर सुलह कराया गया। मौके पर थाना प्रभारी विष्णु कांत, सीआई जॉनसन गिद्दी, राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार, मुकेश किस्को, सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.