बरेली, दिसम्बर 24 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियांवयन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद ने बताया कि उच्च शिक्षा अनुभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में महाविद्यालयों को अपने से संबंधित सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में 25 दिसंबर तक उपलब्ध करानी अनिवार्य है। एक्सल सीट में सूचना सभी महाविद्यालयों को ई-मेल registrarmjpru@gmail.com पर उपलब्ध करानी अनिवार्य हैं। पहले से सूचना प्रेषित कर चुके महाविद्यालयों को दोबारा सूचना भेजने की आवश्यकता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.