कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों नगर निकायों के प्रशासक, सेक्टर पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने सभी प्रशासकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के साथ एक कनीय अभियंता को टैग किया जाए, ताकि आधारभूत संरचनाओं की समय पर जांच एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। स्पष्ट कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रनिंग वॉटर, रैंप तथा दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान तीनों नगर निकायों में क्लस्टर व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.