लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर आवासीय महसमिति की बैठक इंदिरा नगर में कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन की अध्यक्षता में हुई। इंदिरा नगर के सभी मंदिरों में अलाव जलाए जाने पर चर्चा हुई। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि इंदिरा नगर समेत शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह-शाम पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालू बड़ी संख्या में आते हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए अलाव की व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। बैठक में देवशरण त्रिपाठी, पीके जैन, सुभाष शर्मा, कैलाश जैन, आरके उमराव, महेश वाल्मीकि, हिमांशु शेखर पांडेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...