जमशेदपुर, फरवरी 22 -- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि के लिए जिला प्रशासन के पास आवंटन आ गया है। दो माह जनवरी और फरवरी के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आवंटन जारी किया है। परंतु राज्य सरकार की ओर से राशि के भुगतान के संबंध में अब तक कोई निर्देश जिला प्रशासन को जारी नहीं किया गया है। इस वजह से बिल बनाने का काम शुरू नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव की वजह से देर हो रही है। चर्चा है कि नगर निकाय चुनाव का परिणाम 27 फरवरी को आने के बाद यह राशि लाभुकों के खाते में भेजी जा सकती है। ऐसा होने से चार मार्च को मनाई जाने वाली होली के पहले लाभुकों के खाते में प्रति माह ढाई हजार के हिसाब से पांच-पांच हजार रुपये खाते में आएंगे। चर्चा यह भी है कि मतदान से पूर्व भी राशि भेजी जा सकती है। हालांकि जब प्रक्रिया शुरू नहीं क...