बहराइच, नवम्बर 28 -- फखरपुर। चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज सभागार में भाजयुमों मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प मंडल युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, मुख्य वक्ता जिला कोषाध्यक्ष नितिन रुपानी रहे। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को आत्मनिर्भर भारत बनना जरूरी है। सभी को घर-घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी नारे को एक क्रांतिकारी अभियान के रूप में चलाना है। सरकार ने आत्मनिर्भरता के लिए रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना से देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर सौरभ मिश्रा, शिव सिंह यादव, वृजेंद्र शर्मा, प्रवेश यादव, सीताराम पांडेय, अभिषेक शुक्ला, धर्मेंद्...