बलिया, जनवरी 7 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की सभी ब्लाकों और तहसील मुख्यालयों पर हेलीपैड का निर्माण कराने की योजना है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सभी ब्लाकों और तहसीलों में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इसके लिए 50 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित किया जाना है। इसके अलावा जिले के 14 ब्लाकों में ग्रामीण स्टेडियम अथवा ओपन जिम के निर्माण के लिए भी कम से कम तीन एकड़ भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। बाढ़ शरणालय सागरपाली के स्थान परिवर्तन पर भी निर्णय लिया गया है। डीएम ने बताया कि अब इसके स्थान पर बलिया नगर विस क्षेत्र में बाढ़ शरणालय का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार की शाम एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को इसके निर्...