गंगापार, फरवरी 19 -- गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अध्यक्षता में श्रृंग्वेरपुर मंडल के राम चौरा स्थित मंडल महामंत्री अवधेश मिश्र के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय करना रहा। कहा कि गंगापार क्षेत्र के सभी बूथों पर 'मन की बात' कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व तैयारी पूरी कर ली जाए। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी, मंडल महामंत्री अवधेश मिश्र, श्याम सुंदर दुबे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...