एटा, फरवरी 23 -- अलीगंज, भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत रविवार को अलीगंज तहसील क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटि संशोधन कराने और अपात्र नामों के विलोपन के लिए कैंप लगाए गए। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देशन में आयोजित अभियान में प्रत्येक बूथ पर सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे। मतदाताओं ने 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की और आवश्यक प्रपत्र भरे, बूथों पर फार्म-6 नया नाम जोड़ने, फार्म-7 नाम विलोपन, फार्म-8 संशोधन और फार्म-6ए (विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए) उपलब्ध कराए गए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डे...