कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को जन्म जयंती पर भाजपा अटल स्मृति पखवाड़ा मनाएगी। सभी बूथों पर 25 दिसंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रम के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, अटल जी के जीवन और कृतित्व पर आधारित कार्यक्रम, कविता पाठ, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के हर जिले में विशेष गोष्ठी एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें साहिबजादों के बलिदान को...