संभल, अप्रैल 4 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में कक्षा चार से आठ तक की पाठ्य पुस्तकों को भेज दिया है। विद्यालयों में वितरण के लिए ब्लॉक स्तर पर स्थित बीआरसी केंद्रों तक किताबें पहुंच गईं हैं, कुछ स्कूलों को छोड़ दें तो जनपद में अभी तक सभी स्कूलों में इनका वितरण नहीं हुआ है। विभाग का दावा है कि सप्ताह भर में शत-प्रतिशत विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों का वितरण पूरा करा दिया जाएगा। वहीं कक्षा एक, दो व कक्षा तीन की किताबें अभी शासन स्तर से नहीं आईं हैं। इसके लिए बच्चों को अभी इंतजार करना होगा। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। पहले दिन बच्चे बगैर किताब के स्कूल पहुंचे। इसको लेकर आपके प्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान ने दो अप्रैल के अंक में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने किताबों के वितरण के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.