महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह संग एचईओ श्रीभागवत सिंह ने छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस सत्र मटिहनिया का जायजा लिया। सूची में टीकाकरण के लिए 16 बच्चों और आठ गर्भवती महिलाएं चिह्नित थीं। दोपहर तक आठ बच्चों व दो गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका था। डिप्टी सीएमओ ने एएनएम को सूची में शामिल सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सत्र पर बुलाकर टीकाकरण करने का निर्देश दिया। एचईओ ने कहा कि सत्र पर पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, बीपी और सुगर की जांच करें। टीकाकरण के बाद रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दें। इस मौके पर बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह, एएनएम मीरा मौर्या, आशा इसरावती और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री गायत्री व अनीता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...