फिरोजाबाद, जून 8 -- फिरोजाबाद। सीएनडीएस जल निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की स्थिति पर महापौर एवं नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई है। इस संदर्भ में नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की रफ्तार तेज करने संबंधी पत्र जारी किया। इसके साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई के लिए संस्तुति भेजी। शासन के निर्देश पर जल निगम की सीएनडीएस शाखा द्वारा शहर में कई प्रोजेक्टों पर कार्य किया जा रहा है। इनमें एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, जोनल ऑफिस, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर मुख्य रूप से शामिल हैं। अगर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर को छोड़ दिया जाए तो अन्य प्रोजेक्ट पर कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। महापौर कामिनी राठौर के अलावा नगर आयुक्त ऋषिराज ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई तथा उन्होंने नगर निगम निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.