गढ़वा, जनवरी 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलेभर में पड रही कडाके के ठंड के बीच सरकारी स्तर पर गरीब और असहायों को मिलने वाला कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया है। समाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। प्रखंड मुख्यालयों से पंचायत स्तर पर कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष जिले में कुल 36 हजार कंबल का वितरण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रखंडों को उपलब्ध कराए गए कंबलों में भंडरिया में 1044, बड़गड़ में 696, चिनियां में 1218, रमकंडा में 1218, रंका में 2436, डंडई में 1566, खरौंधी में 1566, केतार में 1218, भवनाथपुर में 1566, डंडा में 522, गढ़वा में 3828, मेराल में 3480, रमना में 1914, मझिआंव में 1566, बरडीहा में 1044, कांडी में 2784, नगर ऊंटारी में 2088, धुरकी में 1392, सगमा में 870, विश...