पटना, फरवरी 19 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि राज्यसभा की पांच सीटों में दो सीट जदयू की है। पार्टी इस पर अपना उम्मीदवार देगी। उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। वे गुरुवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। झा ने कहा है कि सभी पांचों सीट एनडीए के खाते में आने वाली है। विपक्ष को कोई सीट नहीं मिलने वाली। विधायकों की संख्या के हिसाब से जो नंबर का गणित है वह बताता है कि सभी पांच सीटें एनडीए ही जीतेगा। दरअसल, 16 मार्च को बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। जिन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राजद के अमरेंद्रधारी सिंह व प्रेमचंद गुप्ता, जदयू के रामनाथ ठाकुर एवं हरिवंश नारायण सिंह एवं रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। राज्यसभा की एक सीट के लिए 41 ...