सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनभद्र बार एसोसिएशन के निर्वाचन के लिए बुधवार को पर्चो की जांच हुई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए, किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने 18 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। सिर्फ चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होगा। जिसके लिए 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके लिए 13 जनवरी को मतदान होगा और 14 जनवरी को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 18 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसमें विजय प्रकाश पांडेय, रणाछोर प्रसाद पांडेय, कुशकान्त, रविंद्र नाथ ...