गिरडीह, अक्टूबर 14 -- गिरिडीह। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने झारखंड सरकार से तत्काल सभी पंचायतों में धान खरीदी केंद्र खोलने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि इस साल बेहतर फसल का लाभ किसानों को मिले न की बिचौलियों और पूंजीपतियों को। इस बाबत पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन काल से ही झारखंड में देखा जा रहा है कि किसानों को उनकी फसल का लाभ नहीं मिल पाता है। बिचौलियों के माध्यम से पूंजीपति ही उसका लाभ उठा लेते हैं। मौजूदा सरकार गठन के पहले गठबंधन में शामिल दलों ने इस बात की घोषणा की थी कि उनकी सरकार बनने पर किसानों को पूरी सहूलियतें दी जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ खास हुआ नहीं। भाजपा शासन जैसा ही किसानों की मेहनत का लाभ बिचौलिए और पूंजीपति उठाते जा रहे हैं। कहा कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.