रुद्रपुर, नवम्बर 4 -- काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सभी निकाय अपने क्षेत्र में प्रेरक मॉडल परियोजना शुरू करें l जो पूरे देश के लिए मॉडल बन सके l उन्होंने कहा कि हमारा गौरवशाली राज्य अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए 25 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। राज्य में बार बार आपदाओं के कारण नुकसान हुआ। कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया। शहर की दशा और दिशा तय करने में निकाय अहम भूमिका निभा रहे हैं। आशा करता हूं कि आप आगे भी इसी निष्ठा के साथ शहरों के विकास को आगे बढ़ाते रहेंगे। राज्य गठन के समय 63 स्थानीय निकाय थे और सिर्फ देहरादून नगर निगम था। वहीं आज 160 नगरीय निकाय और 11 नगर निगम हैं। इन वर्षों में राज्य के विकास के साथ रोजगार भी सृजन किए गए हैं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोगों के पक्का घर का सपना साकार हुआ है। उत्तराखंड के विकास को नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.