सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। जिले में मछली व्यवसाय को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को स्वच्छ व व्यवस्थित बिक्री केंद्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी नगर निकायों में आधुनिक फिश आउटलेट का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में सरकार के निर्देश पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने संबंधित नगर निकायों को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। नगर निकायों द्वारा भूमि चिन्हित होते ही योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिले में है पांच नगर निकाय : जिले में एक नगर निगम सीतामढ़ी, दो नगर परिषद बैरगनिया व जनकपुर रोड ऊर्फ पुपरी और दो नगर पंचायत बेलसंड व सुरसंड सहित कुल पांच नगर निकाय हैं। सभी शहरी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से एक-एक फिश आउटलेट स्थापित किया जाएगा। 12 लाख से प्रति फिश आउटलेट खर्च : प्रत्येक आउटलेट के निर्माण पर लगभग 12 लाख रुपये की लागत आएग...