लखनऊ, फरवरी 2 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस की ओर से धार्मिक सद्भावना सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को हुआ। विभिन्न धर्मावलम्बियों की उपस्थिति से सम्पूर्ण वातावरण सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत हो गया। समारोह में हिन्दू धर्म से बीके राजयोगिनी राधा बहन एवं श्यामदास , सिख धर्म से सरदार हरपाल सिंह जग्गी, इस्लाम धर्म से मौलाना यासूब अब्बास , मौलाना सूफियान निजामी एवं मौलाना डा. कल्बे सिब्तेन नूरी शामिल रहे। वहीं ईसाई धर्म से फादर लारेन्स नोरोन्हा, जैन धर्म से शैलेन्द्र जैन, बौद्ध धर्म से भिक्षु ज्ञानलोक एवं भंते दीपांकर एवं बहाई धर्म से अचिन्त्य रूपानी दासी एवं शिप्रा उपाध्याय ने धार्मिक एकता, सामुदायिक एकता एवं सामाजिक सौहार्द की पुरजोर अपील की। सीएमएस राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस की हेडमिस्ट्रे...