फरीदाबाद, सितम्बर 10 -- फरीदाबाद शहर की आबादी से दुग्ध की डेयरियों को हटाने को लेकर फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ जोन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी कॉलोनी, मोहल्लों और सेक्टर क्षेत्र में डेयरियों का सर्वे कराया गया है। अब निगम प्रशासन जल्द ही इन डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। निगम प्रशासन ने वर्ष 2002 में मिर्जापुर डेयरी जोन को विकसित किया था। फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन करीब 23 साल के बाद एक बार फिर शहर से डेयरियां हटाने की मुहिम को तेज करने की तैयारी कर चुका है। निगम अधिकारियों के सर्वे के अनुसार, शहर में करीब 100 से अधिक डेयरियां अवैध रूप से चल रही हैं, जिनसे जहां एक ओर पशु के गोबर से गंदगी फैल रही हैं, वहीं वह गोबर सीवर में जाकर उसे जाम कर पूरी तरह बंद कर रहा है। इसके अलावा जहां डेयरी हैं, वहीं गंदगी के चलते मच्छरों की भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.