गढ़वा, दिसम्बर 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। निर्वाचन कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विषयों को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 80-गढवा विधानसभा क्षेत्र संजय कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, सतत पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उक्त अवसर पर एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे बूथ स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए) की नियुक्ति की दिशा में सक्रिय पहल करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं नागरिकों की अधिकतम सहभागिता के साथ अद्यतन किया...