कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, एक संवाददाता शहीद दिवस के अवसर पर कटिहार जिले के सभी थाना परिसरों में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संबंधित थानाध्यक्षों के नेतृत्व में थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने शहीदों के अदम्य साहस और त्याग को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पुलिस विभाग ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। शहीद दिवस के मौके पर जिले के सभी थानों में यह आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिम...