श्रावस्ती, मई 24 -- श्रावस्ती,संवाददाता। शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने थाना कोतवाली भिनगा व थाना सोनवा पर समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिसमें राजस्व व पुलिस की टीम को निस्तारण का निर्देश दिया। इसके साथ ही नवागत अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने थाना कोतवाली भिनगा व क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार ने थाना मल्हीपुर व थाना हरदत्त नगर गिरंट पर थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। इसी तरह से पुलिस व राजस्व के अधिकारियों ने सभी थानों पर समाधान दिवस में आए फरियादियो की जन समस्याओं को सुना एवं गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। समाधान दिवस में थाना गिलौला में पांच, इकौना में 19 और मल्हीपुर में सात मामले आए। इसी तरह से सिरसिया में 20,कोतवाली भिनगा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.