सीवान, मार्च 18 -- सीवान। निज प्रतिनिधि। होली पर घर आने में मुश्किल जैसी स्थिति अब पर्व समाप्त होने के बाद अपने काम पर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों के लिए हो गयी है। ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ है। होली पर्व बीतने के बाद प्रवासी अपने काम-धंधे पर लौटने लगे हैं। आज सोमवार से भीड़ और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कई नियमित ट्रेनों में टिकट की लंबी वेटिंग से लोगों को लौटने में परेशानी हो रही है। होली के एक दिन बाद से ही प्रवासी अपने-अपने शहर लौटने लगे हैं। दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब, चेन्नई, बेंगलुरु, हावड़ा सहित अन्य शहरों में जाने वाले लोगों की भीड़ स्टेशन पर बढ़ गयी है। रेगुलर ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। स्थिति है कि जनरल बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। अधिकतर रेगुलर ट्रेनों में अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.