जहानाबाद, जुलाई 23 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक मेंग्नु द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखे जाने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को बैठक कर जिले में स्थाई एवं अस्थाई चेक प्वाईंट एवं सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन हेतु जगह चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि इन सभी चेकपोस्टों पर वाहनों की गहन चेकिंग चलाई जायेगी। साथ ही अरवल जिला अन्तर्गत सभी थानों को अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.