चाईबासा, जनवरी 29 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में नगर पालिका चुनाव 2026 के सफल एवं सुचारु आयोजन के निमित्त गठित सभी कोषांगों की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारीयों से अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश दिया गया। प्रत्येक कोषांग द्वारा अपने-अपने दायित्वों के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं प्रगति से भी अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि नगर पालिका चुनाव-2026 निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। बैठक में गठित सभी कोषांग के नोडल, प्रभारी पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्...