लोहरदगा, फरवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथबैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। उपायुक्त ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाईन एवं जनशिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग, नियंत्रण कक्ष कोषांग, परिवहन आदि कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारियों के साथ उन्हें दिये गये दायित्वों व कार्यों की चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि सभी पो...