मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू प्रशासन ने सभी कालेजों को पत्र लिखकर उनके यहां शिक्षकों के खाली पदों की सूची मांगी है। यह सूची 2 जनवरी तक सभी कालेजों को भेज देनी है। विवि से निर्देश आने के बाद सभी कॉलेज के प्राचार्य सूची बनाने में जुट गए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी विवि और कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षक के पदों को भरने की घोषणा की है। विवि प्रशासन ने निर्देश दिया है कि शिक्षकों के पदवार और विषयवार सूची व स्वीकृत पदों के साथ बनाकर विवि को भेजें। इसके अलावा कॉलेजों ने और कोई पद खाली हो तो उसकी भी सूची भेज दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.