घाटशिला, फरवरी 10 -- पोटका, संवाददाता। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (एमडीए) का शुभारंभ मंगलवार को प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार ने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर किया। इसके बाद विद्यालय की 500 से अधिक छात्राओं को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। मौके पर विधायक ने कहा कि फायलेरिया (हाथी पांव) एक अत्यंत गंभीर और कष्टदायक बीमारी है। इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार यह अभियान चला रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग इस दवा का सेवन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही फाइलेरिया मुक्त झारखंड प्रदेश का सपना साकार किया जा सकता है। 2.06 लाख लोगों को एमडीए दवा खिलाने का ल...