सहरसा, दिसम्बर 17 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से दिनांक 16 से 20 दिसंबर तक विशेष पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का विधिवत उद्घाटन एसडीओ आलोक राय ने अनुमंडल अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर के परिसर में जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाकर किया। उद्घाटन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अभियान के दौरान अपने सभी छोटे बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलवाएं, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं की भूमिका की सराहना क...