मधुबनी, मार्च 23 -- लौकही,निसं। बिहार दिवस के अवसर पर मंसापुर अपग्रेड मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच शनिवार को समाजसेवी व शिक्षाविद आलोक रंजन ने पुस्तकों का वितरण किया। कैरियर से जुड़े पुस्तक वितरण करने के बाद उन्होंने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन में प्रकाश ला देती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र अपना कैरियर चुनने में भटकते रहते है। इस पुस्तक से उनका मार्ग दर्शन होगा और वे सहज तरीकों से अपने कैरियर का चुनाव कर भविष्य को संवारेगें। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उदेश्य शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक करना है। वे इसके लिए सतत प्रयास कर रहे है। मौके पर उन्होंने अपने द्वारा वितरण किये गये पुस्तकों की विशेषता की चर्चा करते हुए बिहार दिवस पर भी विस्तार से प्रकाश डाले। उपस्थित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार दिवस तथा बदलते परिवेश में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.