लखनऊ, अक्टूबर 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों की कर्तव्यपराणयता की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मंडल स्तर पर 18 इकाईयां स्थापित की गई हैं। इन्हें थाने में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नई पीढ़ी के लिए नई पुलिस तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि 60244 सिपाहियों की भर्ती बिना भेदभाव के की गई। इनको बेहतर आधुनिक ट्रेनिंग दी जा रही है। पुलिसकर्मियों को ईमानदारी से अपना काम करने की नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बीते साल शहीद हुए तीन जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.