लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, विधि संवाददाता। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े आपराधिक परिवाद मामले में वादी एस विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की है। वादी का कहना है कि रायबरेली में मुकदमे की पैरवी करने पर उसकी जान को खतरा है। इसी आधार पर उसने उक्त परिवाद रायबरेली से लखनऊ स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के कारण निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो पा रही है। वादी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है। वादी की याचिका बुधवार को न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...