नई दिल्ली, फरवरी 6 -- - मूलरूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला मृतक का परिवार नोएडा, संवाददाता। टीवी देखने से मना करने और केबल कनेक्शन कटवा देने पर 12 वर्षीय बच्चे ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाली उसकी विधवा मां पुत्र को इंजीनियर बनाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि तीन फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे नगला चरणदास गांव में छात्र गोलू ने घर में खुदकुशी कर ली। उसकी मां संध्या के पति संजय की वर्ष 2015 में मौत हो चुकी है। महिला एक कंपनी के निकट चाय बेचने का काम करती हैं। महिला ने बताया कि गोलू निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करता था, जबकि बड़ी बेटी सरकारी स्कूल में आठवीं में पढ़ती है। बच्चों के मनोरंजन के लिए घर पर टीवी है। वह पुत्र को इंजीनियर बनाना चाहती थीं, लेकिन गोलू का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। ...